इटावा औरैया, फरवरी 5 -- कोर्ट के आदेश पर चौबिया थाना पुलिस ने आर्डरपुरा प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक और उसके एक साथी के खिलाफ पत्नी को कार से कुचलकर हत्या का प्रयास करने और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औरैया के थाना एरवा कटरा क्षेत्र के ग्राम बेलझाली निवासी पारुल पत्नी शुभम राठौर ने बताया कि उसके पति आर्डरपुरा प्राथमिक स्कूल में प्रभारी शिक्षक हैं। आरोप है कि अक्टूबर 2025 में पति कई दिन तक घर से गायब रहे। 27 अक्टूबर को जब वह उन्हें ढूंढते हुए स्कूल पहुंची तो पति अपने साथी गौरव के साथ कार से टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे, जबकि आरोपी मौके से भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...