इटावा औरैया, नवम्बर 14 -- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी का कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी। देश को एक नई दिशा प्रदान की। शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि पंडित नेहरू ने बड़ों के ही नहीं बल्कि बच्चों के दिलों पर भी राज किया। तभी वह चाचा नेहरू कहलाए। इसीलिए उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, कोमल सिंह कुशवाहा, प्रेरणा जुबेरी,सरवर अली, एनएसयूआई अध्यक्ष आसिफ़ जादरान प्रदीप दुबे, सुरेंद्र सिंह चौहान, अंशुल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.