इटावा औरैया, फरवरी 9 -- पंचायत चुनाव कराए जाने की चर्चाओं के चलते राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अभी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन नही हुआ है लेकिन इस बीच पंचायत चुनाव कराए जाने की जो चर्चा चल पड़ी है उससे राजनैतिक सरगर्मी बढ़ी है और दावेदार सक्रिय हो गए हैं। जिले में 469 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाने हैं। पिछले चुनाव में जिले में 471 ग्राम पंचायतें थी लेकिन दो ग्राम पंचायतों इंधौआ और फूफई के नगर पंचायत इकदिल में शामिल हो जाने के बाद अब 469 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें चुनाव होने हैं।इसके साथ ही जिला पंचायत के 24 सदस्यों का चुनाव भी कराया जाएगा, यही सदस्य मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इसे लेकर अब सबसे ज्यादा सक्रियता ग्राम प्रधान पद के दावेदारो में आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.