इटावा औरैया, मई 30 -- एक सप्ताह की राहत के बाद नौतपा में गर्मी एक बार फिर अपने कड़े तेवर दिखाने लगी है। कई दिनों के बाद गुरुवार को तापमान एक बार फिर 40 डिग्री तक पहुंच गया, जिसके चलते लोग गर्मी से काफी परेशान रहे। दोपहर में शहर की मुख्य सड़कों पर भीड़ नहीं दिखाई दी। मई के महीने की शुरुआत से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे लेकिन बीच में मौसम बदलने से गर्मी से राहत भी मिल गई थी और तापमान 36 डिग्री के आसपास रह रहा था। लेकिन अब एक बार फिर गर्मी के तेवर कड़े हो गए हैं। नौतपा के इन दिनों में गर्मी अपना असर दिखाने लगी । गुरुवार को एक बार फिर तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच गया जिससे सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है । यही कारण रहा कि शहर की उन सड़कों पर भी सन्नाटा रहा, जहां आमतौर पर भीड़ रहती है और जाम भी लगता है। स्कूलों की छुट्टियां चल रही हंै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.