इटावा औरैया, फरवरी 13 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जोनई और नोरमई गांव के बीच शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से नौकरी के लिए निकले एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन की तलाश में जुट गई है। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से लवेदी क्षेत्र के चंदरपुरा गांव निवासी 26 वर्षीय आक्रोश पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के ताऊ शांति कॉलोनी निवासी महेश कुमार ने बताया कि आक्रोश शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने गांव से निकला था। वह अपनी बुआ मिथलेश से बाइक मांगकर लाया था और सबसे पहले शहर की शांति कॉलो...