इटावा औरैया, जनवरी 19 -- एसआईआर को लेकर अब नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस भेजने के काम में तेजी आई है। जिन मतदाताओं को नोटिस मिल रहे हैं उन्हें नोटिस के जवाब में आयोग की ओर से निर्धारित प्रपत्रों में से कोई एक कागजात लगाना है, लेकिन यह कागजात भी कुछ लोगों के लिए बेहद मुश्किल है। ऐसे में उनका नाम मतदाता सूची में कैसे बच पाएगा, यह बड़ा सवाल है। ऐसा ही एक मामला कर्मक्षेत्र महाविद्यालय मतदान केंद्र का है। इस मतदान केंद्र पर बूथ नंबर 212 के मतदाता चंद्रभान को नो मेपिंग का नोटिस मिला है, उन्हें इसका जवाब देना है, लेकिन जवाब देने के लिए उनके पास कागज नहीं है। चन्द्रभान का कहना है कि उनके पास सिर्फ आधार कार्ड है और केवल आधार से काम नहीं चलेगा । इनका कहना है कि उन्होंने हाई स्कूल किया नहीं, इसलिए उनके पास हाई स्कूल की मार्कशीट नहीं है। सरकारी नौ...