इटावा औरैया, जनवरी 4 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जमुना बाग के पास रविवार देर शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता सहित उसके दो मासूम बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव कौरारी खेड़ा निवासी विनीत कुमार पुत्र शैतान सिंह अपने दो बेटों 10 वर्षीय मोहित कुमार और 8 वर्षीय निशांत कुमार को बाइक पर बैठाकर अपनी ससुराल ग्राम भिडरुआ थाना सैफई जा रहा था। ससुराल में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रविवार देर शाम जैसे ही वह जमुना बाग के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.