इटावा औरैया, जनवरी 5 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर कुड़रिया रजवाह के पास सोमवार सुबह वाहन की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ऑटो चालक मौके से भाग गया। घायलों में बिजौली निवासी नीतू सिंह एएनएम है। जोकि औरैया अजीतमल सीएचसी में तैनात है। ललितपुर निवासी खुशी पुत्री सुभाष यादव, नागरीलोलपुर निवासी शनि तिवारी व एक अज्ञात युवक शामिल है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विपिन कुमार मालिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए 50 शैय्या अस्पताल भिजवाया। अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर संदीप गुलाटी मौके पर पहुंचे और उनकी देख-रेख में ईएमओ डॉ. रविन्द्र साहू व डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर खुशी व अज्ञात युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से अज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.