इटावा औरैया, जनवरी 31 -- महानवादी पार्टी ने औपचारिक रूप से 2027 विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी की ओर से आज रविवार को नुमाइश पंडाल में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इससे पहले सुबह 11 बजे भरथना चौराहे से रैली निकाली जाएगी। प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई है। वार्ता में महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीन सिंह कुशवाह ने जनसभा करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी की नीतियों को जनता के सामने रखा जाएगा। डॉ. प्रवीन सिंह कुशवाह ने जानकारी दी कि रविवार को सुबह 11 बजे भरथना चौराहे से रैली की शुरुआत होगी। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नुमाइश पंडाल पहुंचेगी। इसके बाद वहां विशाल जनसभा का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.