इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- घर से ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की बाइक अचानक नीलगाय से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होमगार्ड को परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। गांव आलमपुर तुरैया के निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी थाना सिविल लाइन में है। बुधवार सुबह वह घर से बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह देवरासई गांव के पास पहुंचे, अचानक खेतों से आई नीलगाय उनकी बाइक से टकरा गई। जोरदार टक्कर के कारण वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.