इटावा औरैया, मार्च 19 -- गौ सेवा आयोग के सदस्य व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमाकांत उपाध्याय ने विकास खंड क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत नागरी लोलपुर का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों को गौ पालन करने एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया। दो दिवसीय भ्रमण पर आए गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने बीडीओ यदुवीर सिंह के साथ नागरी लोलपुर पंचायत का भ्रमण किया तथा ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी एवं सचिव शिववीर सिंह सेंगर को ग्राम विकास के जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से स्वयं तथा अधीनस्थों द्वारा विकास खंड में संचालित गौशालाओं का निरीक्षण करते रहे। सुबह शाम हरा चारा तथा दाना की व्यवस्था रहे। गर्मियों का मौसम आ रहा है गौवंश के लिए पेयजल एवं छाया की पूर्ण व्यवस्था वरीयता क्रम में रहे। उन्होंने यह भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.