इटावा औरैया, नवम्बर 29 -- सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर सामाजिक वानिकी प्रभाग, जिला गंगा समिति व जिला पर्यावरण समिति ने निबंध प्रतियोगिता, जागरूकता गोष्ठी व शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कराई गई निबंध प्रतियोगिता में साक्षी दिवाकर को प्रथम, सौम्या को द्वितीय और स्वास्ति को तृतीय स्थान मिला। लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल में हुए कार्यकम में डायरेक्टर डा.मंजेश कुशवाहा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल महान स्वतंत्रता सेनानी थे। वे पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। उन्होंने विभिन्न रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधालय प्रधानाचार्य कार्व यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक योगदान भारत के एकीकरण का है। डीपीओ नमामि गंगे संजीव चौहान ने कहा कि देश की आजादी के बाद सरदार पटेल को गृह मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.