इटावा औरैया, जनवरी 10 -- शनिवार को सुबह से ही धूप निकल आने से सर्दी से राहत मिली। यही कारण रहा कि अन्य दिनों की तुलना में शनिवार को सड़कों पर भी चहल पहल ज्यादा रही। हालांकि सर्द हवा चलती रहीं लेकिन पिछले दिनों की तुलना में सर्दी कम थी और धूप भी असरदार रही। सुबह करीब 8 बजे ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए, इसके बाद शाम तक धूप बनी रही। दोपहर में धूप में तेजी भी आ गई, तो सर्दी से परेशान लाेगों ने राहत महसूस की। दोपहर के समय अच्छी धूप थी और महीने के दूसरे शनिवार का अवकाश भी था इसके चलते नुमाइश में अन्य दिनों की तुलना में शनिवार को ज्यादा भीड़ रही। लोगों ने नुमाइश में जमकर खरीदारी भी की। धूप निकल आने से किसानों की आलू और सरसों की फसल की चिंता भी दूर हो रही है क्योकि कोहरे और अधिक सर्दी से फसल को नुकसान की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...