इटावा औरैया, फरवरी 5 -- मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भर कर जमा करना पड़ता है। यह सिलसिला एक माह से अधिक समय से चल रहा है और 6 फरवरी इसकी अंतिम तारीख है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर लगभग 27 हजार आवेदन आए हैं जिनमें मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने का दावा किया है । सूची से नाम हटाए जाने के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्र में अभी तक कुल मिलाकर लगभग 400 आवेदन आए है इसके लिए फॉर्म 7 जमा किए गए हैं। खास बात यह है कि सबसे बड़ी संख्या में नाम और पते में संशोधन के लिए फॉर्म भरे गए हैं। इसके लिए 8200 मतदाताओं ने फार्म 8 भरकर जमा किया है । उन्हें अपने नाम या पते में संशोधन करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.