इटावा औरैया, दिसम्बर 28 -- 116 वर्ष पुराने इटावा महोत्सव में इस बार प्रशासनिक हस्तक्षेप के कारण आजीवन सदस्यों का सम्मेलन आयोजित नहीं हो सका। महोत्सव की कार्यक्रम सूची में रविवार को सुबह 11 बजे से आजीवन सदस्यों का सम्मेलन प्रदर्शनी कैम्प में होना था। ऐसे में नुमाइश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य विशन चंद्र अग्रवाल, शांति स्वरूप पाठक, रविंद्र दुबे, सुरेश चंद्र त्रिपाठी आदि कैम्प में कई घंटों तक इंतजार करते रहे। उनका कहना था कि उन्हें न तों कोई बजट दिया गया न कार्यक्रम की कोई तैयारी करायी गयीं। ऐसे में भरथना व अन्य जगह से जो आजीवन सदस्य व कार्यकारिणी सदस्य आयें थे वह भी मायूस होकर लौट गयें। बता दें कि इस वर्ष महोत्सव के आयोजन में हुए बड़े बदलाव विशेषकर दुकान लगाने व किराया बढ़ाने को लेकर निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों ने विरोध किया था जिसके बाद से...