इटावा औरैया, फरवरी 17 -- वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला वंशी गांव से लापता 14 वर्षीय मोहिनी की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। नहर किनारे चप्पल मिलने के बाद शुरू हुआ सर्च अभियान लगातार चल रहा है। एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार को भी नहर में सघन तलाशी अभियान चलाया। गोताखोरों की मदद से लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में कई बार सर्च ऑपरेशन किया गया। टीम ने पानी के बहाव और गहराई को देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। नहर किनारे चप्पल मिलने के बाद रविवार को मोहिनी की तलाश शुरू की गई थी। आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ के साथ-साथ किशोरी के परिचितों और रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। मोहिनी शनिवार शाम घर से निकली थी और देर रात तक वापस नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.