इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- बसरेहर क्षेत्र के झबरा गांव के पास नहर में अचानक अत्यधिक पानी आ जाने से नहर के किनारे बना मिट्टी का डिवाइड फट गया। नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे सैकड़ों बीघा कृषि भूमि पूरी तरह जलमग्न हो गई। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार पानी का बहाव इतना तेज था कि कई किसानों के घर तक पानी पहुंच गया। हालात यह हो गए कि किसान अपनी फसलों के साथ घर-गृहस्थी को भी पानी से नहीं बचा पाए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद कोई भी अधिकारी या संबंधित विभाग का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। किसानों का कहना है कि यह समस्या अचानक नहीं हुई, बल्कि नहर की नियमित सफाई ...