इटावा औरैया, फरवरी 23 -- भारतीय किसान मजदूर दलित संगठन भारत की ओर से सोमवार को तहसील परिसर में पंचायत आयोजित कर किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीम को ज्ञापन सौंपा। पंचायत की अध्यक्षता संगठन के संयोजक रामनरेश यादव ने की तथा संचालन तहसील अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने किया। ज्ञापन में बताया गया कि जंसोरा नहर पुल से कचौरा बाईपास की ओर लगभग दो किलोमीटर तक बना ईंटों का खड़ंजा रेलवे विभाग के डंपरों द्वारा मिट्टी डालने से क्षतिग्रस्त हो गया है। खड़ंजा टूटने से राहगीरों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चों की बसें, किसान कृषि कार्य हेतु ट्रैक्टर, से आवागमन करते हैं। वर्तमान स्थिति में मार्ग पर चलना जोखिम भरा हो गया है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। संगठन ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त खड़ंजे का तत्काल निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.