इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- इटावा, संवाददाता। नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने लगातार केंद्रों का निरीक्षण भी किया। इस परीक्षा में 810 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए पांच विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां प्रधानाचार्यो की देखरेख में परीक्षा कराई गई। अधिकारी भी निरीक्षण करते रहे। इस परीक्षा के लिए 2386 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से 1576 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और उन्होंने अपने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी, लेकिन 810 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एडीआईओएस डा. मुकेश यादव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। राजकीय इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था, यहां प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना के निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.