इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- नगर पंचायत लखना की मासिक बोर्ड बैठक चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश सरकार की विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाअभियान की तैयारियों की चर्चा की गयी। दीपावली पर्व के मद्देनजर नगर की साफ सफाई व पेयजल आपूर्ति व प्रकाश व्यवस्था को सुद्रढ रखने के निर्देश दिये गये। बोर्ड बैठक में सर्वसम्मत से शासन के निर्देश के तहत विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व के महा अभियान की तैयारियों का सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित किया गया। ईओ श्याम वचन सरोज ने सदस्यों को बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को 2047 तक समर्थ और विकसित बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में नगर निकायों की भूमिका पर जोर दिया है, जिसमें नागरिकों से सुझाव मांगना और उन्हें अपनी योजनाओं में शामिल करना प्रमुख ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.