इटावा औरैया, जनवरी 1 -- नए साल के पहले दिन सफारी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सफारी प्रशासन की ओर से नए साल पर आने वाले पर्यटकों के लिए गिफ्ट दिए जाने की व्यवस्था भी की गई थी। कार्ड स्कैन करने पर गिफ्ट निकला और गिफ्ट पाकर पर्यटक खुश हो गए। सफारी प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 2 जनवरी को भी कार्ड स्कैन करने पर गिफ्ट दिए जाने की व्यवस्था जारी रहेगी। गुरुवार को सुबह से ही पर्यटकों की पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो शाम तक जारी रहा। गुरुवार को सुबह से ही कड़ाके की सर्दी थी इसके बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक सफाई पहुंचे और वन्यजीवों को प्राकृतिक माहौल में देखा। इन्हें सफारी में घूमने के लिए बंद बसोंं की व्यवस्था की गई है । इन्हीं बसों में बैठकर पर्यटकों को प्राकृतिक माहौल में सफारी में उछलकूद कर रहे वन्य जीवों का दीदार कराया गया। नया साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.