इटावा औरैया, फरवरी 16 -- जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नए साइबर थाने के भवन निर्माण के लिए सोमवार एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया। नए साइबर थाने के लिए पुराने पुलिस अस्पताल परिसर की जमीन को चिन्हित किया गया है। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों, प्रशासनिक अफसर उपस्थित रहे। साइबर थाना पुलिस लाइन स्थित एसपी क्राइम कार्यालय वाली बिल्डिंग से संचालित हो रहा है। सीमित संसाधनों और स्थान के अभाव के कारण पुलिस को कई व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अलग और आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य को औपचारिक रूप से गति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन...