इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- मंडी में धान का उचित मूल्य ना मिलने के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मंडी में हंगामी प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने मंडी गेट पर ताला डाल दिया और वही जमीन पर धरने पर बैठ गए। इससे किसानों को मंडी में आना जाना बंद हो गया। नारेबाजी भी की गई। इस आंदोलन से मंडी रोड पर जाम लग गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। किसान यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि मंडी में किसानों के साथ खुली लूट हो रही है। धान बहुत ही कम रेट पर खरीदा जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण शुक्रवार को नवीन मंडी के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष राजेश ने बताया कि मंडियों में मोटे धान की खरीद मात्रा पर 1300 से 1500 तक की कीमत पर हो रही है जबकि एमएसपी के हिसाब से ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.