इटावा औरैया, दिसम्बर 8 -- पछायगांव क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया। भांवर गांव के पास गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर 27 वर्षीय जीतू राजपूत और 18 वर्षीय मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के 24 घंटे बीतने के बाद भी दोनों परिवारों में मातम और चीख-पुकार का माहौल बना हुआ है। घरों का ऐसा हाल था कि हर कोई बेसुध होकर रोता दिखाई दिया। फिरोजाबाद के नगला गुमानी का रहने वाला जीतू परिवार का सबसे छोटा बेटा था। उसके दो बेटे ऋषभ और कार्तिक हैं। पत्नी श्वेता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कृष्ण कुमार मजदूरी का काम करते हैं। वहीं, मोहित के घर भी चीख-पुकार गूंजती रही। मड़ैया नादिया निवासी मोहित पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिवार ने बताया कि आर्थिक स्थिति ...