इटावा औरैया, दिसम्बर 7 -- कुदरैल निवासी सतेन्द्र कुमार ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव की एक विवादित जगह को लेकर बांकेलाल, सत्यभान, विकास और सुनीता से लंबे समय से तनाव चल रहा था। आरोप है कि 23 अक्टूबर को बच्चे खेलने को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों तथा डंडों से उन पर हमला कर दिया। सतेन्द्र ने बताया कि बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी पूजा को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...