इटावा औरैया, दिसम्बर 28 -- महोत्सव में दो दिवसीय हैंडबाल प्रतियोगिता बालक एवं बालिका का आयोजन 30 वं 31 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जायेगा। प्रतियोगिता में बालक बालिका वर्ग में बेसिक शिक्षा परिषद सब जूनियर एवं माध्यमिक जूनियर स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। खिलाड़ियों को आधार कार्ड एवं विद्यालय के लेटर पैड में टीम की सूची लाना अनिवार्य होगा। यह जानकारी प्रतियोगिता संयोजक गौरव पाठक, प्रमिला पाठक ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...