इटावा औरैया, दिसम्बर 12 -- दो दिन से लापता एक युवक का कोई सुराग न मिलने से परिजन परेशान हैं। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर युवक को गायब कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। अकबरपुर निवासी कृष्ण चंद्र पुत्र सुभाष चंद्र ने बताया कि उसका भाई चंदन उर्फ चंद्रप्रकाश मजदूरी करने के लिए 9 दिसंबर को क्षेत्र के रिटौली गांव गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान करीब शाम साढ़े पांच बजे ग्रामीणों से जानकारी मिली कि चंदन को बसरेहर बाईपास के पास देखा गया था। इसके बाद भी युवक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन अब तक लापता युवक का कोई पता नहीं चला है। कृष्ण चंद्र ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था, और उन्हीं पर युवक को गायब कर हत्या करने का शक है। चंदन के...