इटावा औरैया, दिसम्बर 2 -- मदरसा मिस्बाहुल उलूम के दो छात्रों, हाफिज मोहम्मद नफीस और हाफिज मोहम्मद साहिल ने पूरा कुरान-ए-पाक याद कर लिया है। इस उपलब्धि पर गोले वाली मस्जिद में एक दस्तारबंदी समारोह आयोजित किया गया। पेश इमाम ईदगाह इटावा हाफिज मोहम्मद कमालउद्दीन अशरफी की सरपरस्ती में आयोजित इस दस्तार-ए-हिफ्ज़े-कुरान कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथियों में किछौछा शरीफ से सैयद अबूबकर शिबली मियां, मुबारकपुर अशरफिया से मौलाना मसूद अहमद बरकाती और मैनपुरी से जनाब अब्दुल रहमान चिश्ती शामिल थे। उलेमा-ए-किराम ने छात्रों को दस्तार पहनाकर सम्मानित किया। छात्रों के उस्ताद कारी जीशान और हाफिज मौलाना फरहान बरकाती ने बताया कि दोनों बच्चों ने तेजी से कुरान हिफ्ज़ किया और पढ़ाई में भी मेहनती व अनुशासित रहे।

हिंदी हिन्दुस्...