इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- इटावा, संवाददाता। जिले में सर्दी का कहर शुरू हो गया है। जहां दो दिन पहले जिला प्रदेश में सबसे ठंडा रहा वहीं बुधवार रात 9 बजे के बाद कोहरे ने भी कमाल दिखाया। दोपहर में तेज धूप के बाद रात 9 बजे से अचानक कोहरा शुरू हुआ जिसने धीरे धीरे जिले को अपने आगोश में समेट लिया। रात 11 बजे स्थिति ये बन गई कि सामने से आने वाले लाइट जलते वाहन भी दिखाई नहीं दे रहे थे। 11.30 बजे दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। ऐसा जिले में लगभग 20 साल बाद हुआ है।कोहरे के चलते रात नौ बजे के बाद न तो बाजार में ग्राहक थे और न ही व्यापारी। चौराहों पर बैठी पिकेट भी कोहरे के चलते ठिकाना तलाशती दिखाई दी। नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे के हालात ज्यादा खराब थे। देर रात 12 बजे एक्सप्रेस वे पर वाहन रेंगते से दिखाई दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...