इटावा औरैया, मार्च 18 -- सिविल लाइन क्षेत्र में आरटीओ ऑफिस के पास कांशीराम कॉलोनी में एक जनरल स्टोर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार ने रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले दुकान मालिक अल्ताफ ने बताया कि शनिवार को उनकी कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था और उन्होंने उसे धमकी भी दी थी। शक है कि उन्हीं लोगों ने रंजिश में दुकान में आग लगाई है। उन्होंने कहा कि लड़ाई के बाद से ही उन्हें इस तरह की घटना का अंदेशा था। रविवार रात आग लगनेे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कॉलोनी के लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हालांकि, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.