इटावा औरैया, मई 19 -- सरकार दिव्यांगों के हितों के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके तहत पेंशन, आवास सहित जरूरी उपकरण तथा कृत्रिम अंग उपलब्ध करा रही है।यह जानकारी बीडीओ महेवा यदुवीर सिंह ने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला पर जिला दिव्यांगजन अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को ब्लॉक सभागार में दिव्यांग जनों को जरूरी उपकरण प्रदान करने को आयोजित शिविर का शुभारंभ करते हुए दी। शिविर में क्षेत्र के काफी संख्या में दिव्यांग मौजूद थे, जिला अस्पताल के डॉ विष्णु मल्होत्रा द्वारा शिविर में आए दिव्यांगों का परीक्षण किया गया। सहायक स्टाफ द्वारा प्रपत्रों को चेक करके जरूरत के अनुसार उपकरण प्रदान करने हेतु सूची तैयार की गई। इस मौके पर एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया, एडीओ समाज कल्याण आशीष कुमार, रोहित शर्मा ,ओमप्रकाश सहित शिक्षा विभाग के भी लोग मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.