इटावा औरैया, फरवरी 19 -- बसरेहर, संवाददाता। दावत से लौट रहे एक बाइक सवार आढ़ती की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं शहर की नवीन मंडी में भी शोक की लहर दौड़ गई, मृतक सब्जी मंडी अध्यक्ष के छोटे भाई थे। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के तुलसी अड्डा निवासी 38 वर्षीय अभिलाख सिंह पुत्र बदन सिंह बुधवार रात बसरेहर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह से दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। बरेली हाईवे पर चंपानेर तिराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिलाख सिंह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। घायल अभिलाख को आनन-फानन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.