इटावा औरैया, फरवरी 21 -- शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के यशोदा नगर में कक्षा दस की छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। माना जा रहा है कि गणित का पेपर ठीक न होने से छात्रा परेशान चल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यशोदा नगर निवासी सत्यवीर सिंह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती राजस्थान के श्रीगंगानगर क्षेत्र में है। हाल ही में वे दिल्ली में आयोजित एआई समिट में ड्यूटी पर गए हुए थे। उनकी 15 वर्षीय बेटी अनुष्का गौतम सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दस की छात्रा थी और इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं दे रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसकी मां हेमलता और छोटा भाई लकी बाजार चले गए। उस समय अनुष्का...