इटावा औरैया, फरवरी 20 -- नेशनल हाईवे पर सराय मिट्ठे गांव के सामने एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दवा लेकर लौट रहे दो वृद्ध सवार मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों की मदद से 50 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। औरैया के अयाना में गांव रूपपुर निवासी महेश चंद्र पुत्र रामभरोसे बाइक पर अयोध्याप्रसाद पुत्र चंदन लाल निवासी बिलावा अजीतमल को लेकर इटावा से दवा लेने के बाद औरैया के अजीतमल लौट रहे थे। सराय मिट्ठे गांव के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर फिसल गई। हादसे के कारण दोनों वृद्धों को हल्की चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...