इटावा औरैया, फरवरी 6 -- थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने रात के सन्नाटे में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घर के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर तीन युवक भाग गए। पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ग्राम नगला भूरे निवासी आलोक कुमार का मकान सैफई थाने के पास स्थित है। उन्होंने गुरुवार रात करीब नौ बजे अपनी बाइक घर के सामने लॉक लगाकर खड़ी की थी। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक मौके पर पहुंचे। कुछ देर तक वे आसपास घूमते रहे और स्थिति भांपने के बाद खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में तीनों युवक चोरी की गई बाइक को ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.