इटावा औरैया, मई 3 -- जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि डीएम के निर्देश पर तैराकी के 50 बालक- बालिकाओं का समर कैम्प 10 मई से 10 जून तक मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स कालेज सैफई में संचालित किया जायेगा। समर कैम्प का समय शाम 4 से 5 बजे तक रहेगा। तैराकी खिलाड़ियों को स्टेडियम इटावा से सैफई तक ले जाने तथा वापस लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बस की सुविधा प्रदान की जायेगी। खिलाड़ियों के आने जाने का किराया तथा प्रशिक्षण शुल्क खिलाड़ी को स्वयं वहन करना होगा। उन्होंने बताया कि तैराकी प्रशिक्षण के लिए इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, दो फोटो तथा निर्धारित शुल्क एकमुश्त जमा कराकर अपना रजिस्ट्रेशन जिला खेल कार्यालय इटावा में करा लें। कार्यालय अधीक्षक देवेन्द्र कुमार पाल के मोबाइल नंबर 7417438713 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। तैराकी प्रशिक्षण के ल...