इटावा औरैया, फरवरी 23 -- बढ़पुरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर शादी बुकिंग पर जा रही एक कार को सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव कामेत निवासी 23 वर्षीय राजा पुत्र रमेशचंद्र सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घूमनपुरा गांव से शादी बुकिंग की पार्टी लेने जा रहा था। उसकी कार ग्वालियर हाईवे पर कामेत और यमुना तिराहे के बीच पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घायल को कार से बाहर निकाला और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने राजा की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.