इटावा औरैया, फरवरी 21 -- नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर बंद पड़ी टाकीज के सामने ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम नगला डुंडे निवासी 32 वर्षीय मनोज पुत्र सियाराम एक बीज कंपनी में एमआर हैं। वह सर्विस रोड से बाइक से मार्केटिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मनोज व ऑटो की साइड सीट पर बैठे धरवार निवासी 29 वर्षीय रामसरन पुत्र रामकिशोर उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...