इटावा औरैया, फरवरी 8 -- गांव बालमपुर के रहने वाले इंशात पुत्र अमृत लाल ने अपने पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने घर परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़ाई कर रहा था। तभी उसका पड़ोसी तेज आबाज में साउंड सिस्टम चला रहा था। जब पीड़ित ने आबाज कम करने को कहा तो गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर उसने अपने बेटे और पत्नी के साथ एक राय होकर मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...