इटावा औरैया, जनवरी 20 -- बसंत महोत्सव के तहत बाबा खटखटा के आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा में तुलसी शालिग्राम का विवाह भारी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। नगर में ठाकुर जी शालिग्राम की बारात बैंड बाजा के साथ श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए निकाली। खटखटा बाबा आश्रम तक बैंड बाजा की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु युवकों ने जमकर नृत्य किया। बीच-बीच में महिलाएं भी नृत्य करते हुए देखी गई। आगे आगे ढोल वाले ढोल बजाते हुए तथा नृत्य करते हुए घोड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इस दौरान संजय गुप्ता दूल्हा बने ठाकुर जी की मूर्ति को अपने सिर पर उठाकर चल रहे थे। श्रीमद् भागवत कथा प्रांगण में पहुंचने पर तुलसी शालिग्राम का विवाह वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न कराया गया इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्प वर्षा की। श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक कोकिल पुष्प जी महाराज ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.