इटावा औरैया, जनवरी 23 -- बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना में स्वरोजगार के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया जाएगा । यह साक्षात्कार 3 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से मुख्य विकास अधिकारी की कार्यालय में होगा। जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने यह जानकारी दी है । उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा है कि सभी अभ्यर्थी 3 फरवरी को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के वीसी रूम में उपस्थित हो, वहीं पर साक्षात्कार की प्रक्रिया होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...