इटावा औरैया, जनवरी 1 -- तीन दिन से चल रहे अनशन को भरथना के एसडीएम ने मांगे मानकर खत्म कराया। एसडीएम ने अनशन कारी की दोनों मांगों को मान लिया।और अनशन कर रहे अशोक तिवारी को जूस पिलाकर व मिठाई खिलाकर अनशन समाप्त कराया। मन्दिर की पूजा व्यवस्था शुरू कराने के लिए एसडीएम ने पांच हजार रुपये भी प्रदान किये।कस्बा लखना में श्रीराम जानकी मन्दिर की दुर्दशा व कब्जे करने के मामले को लेकर पिछले सोमवार से किया जा रहा आमरण अनशन बुधवार रात दस बजे समाप्त हो गया। एसडीएम काव्या सी तहसीलदार दिलीप कुमार लेखपाल राहुल चौबे, सुधीर कुमार के साथ अनशन स्थल पर पहुँची। इस दौरान सीओ आरडी मौर्य, थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक भी अनशन स्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे अशोक तिवारी से बातचीत कर उनकी मांग के बारे में जानकारी ली। मांग पत्र पढ़कर एसडीएम ने अ...