इटावा औरैया, नवम्बर 28 -- उपकेंद्र पर स्विचयार्ड वर्क व प्रोटेक्शन कार्य के चलते आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन प्रस्तावित किया गया है। विभाग के अनुसार निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विधुत उपकेंद्र के जेई नीरज कुमार ने बताया कि कार्य के दौरान अपरिहार्य परिस्थितियों में 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित हो सकती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय में आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...