इटावा औरैया, मई 16 -- इस सप्ताह की शुरुआत से गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए थे, वह सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। शुक्रवार को तो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा जब अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर के समय तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। इसके चलते भीषण गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। हालत यह रही कि दोपहर 12 बजे के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। गर्मी के कारण लोग खासे परेशान हैं। इस समय स्कूल खुले हैं और स्कूलों की छुट्टी दोपहर 1 बजे होती है जिससे भीषण गर्मी में बच्चे भी काफी परेशान होते हैं। शुक्रवार को सुबह रोजमर्रा की तरह धूप निकली थी लेकिन धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा। दोपहर 12 बजे तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया और फिर 2:00 बजे तक तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर में गर्मी के कारण लोग घरों और कार्यालयों से बाहर नहीं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.