इटावा औरैया, फरवरी 17 -- शहर के मोहल्ला कटरा शमशेर खां निवासी आयशा खुर्शीदा ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पति सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बतायार उसका निकाह 3 जुलाई 2024 को शिकोहाबाद निवासी शोएब के साथ हुआ था, जिसमें परिजनों ने नकद, जेवर और घरेलू सामान दहेज में दिया था। आरोप है कि निकाह के बाद ससुराल पक्ष कार के बराबर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा और मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। करीब सवा साल पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया और स्त्रीधन भी छीन लिया गया। 4 फरवरी को आरोपित उसके घर पहुंचे और तलाक के लिए दबाव बनाते हुए मारपीट की। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...