इटावा औरैया, फरवरी 2 -- सोमवार को पुलिस ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कुरखा गांव के पास वाहन चैकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में दिख रहे एक युवक को दबोच लिया। तलाशी ली गई तो उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया पकड़ा गया आरोपी वैदपुरा का रहने वाला अविलाल उर्फ अभिलाल है। उसका मूल निवास गिरधारीपुरा भरथना है। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...