इटावा औरैया, जनवरी 6 -- गांव सुजीपुर से ढाई माह पहले घर से निकले एक वृद्ध के वापस न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। गांव निवासी रामवीर सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके 59 वर्षीय बड़े भाई उमलेश उर्फ रामकुमार 18 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे बिना बताए घर से कहीं चला गए। परिजनों ने रिश्तेदारी सहित आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। भाई की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर वृद्ध की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.