इटावा औरैया, जनवरी 19 -- इस समय मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव के चलते बीमारियां भी तेजी से बढ रही हैं। वहीं सोमवार को ओपीडी में कई डॉक्टरों के न होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ओपीडी में 1393 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। जिसमें सर्दी जुकाम बुखार के मरीजों के साथ स्किन व थ्रोट इफेक्शन के मरीज अधिक रहे। जिला अस्पताल में पहले से ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है और जो है उनकी ड्यूटी कहीं दिव्यांग बोर्ड तो कहीं नसबंदी कैंप में लगा दी जाती है ऐसे में ओपीडी में आने बाले मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। अस्पताल में 3 साल से त्वचारोग विशेषज्ञ के न होने के चलते मरीज परेशान रहते हैं जब कि हर मौसम में स्किन के काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। रविवार के अवकाश के बाद जब सोमवार को अस्पताल खुलता है तो मरीजों की भीड़ अधिक रहती है ऐ...