इटावा औरैया, फरवरी 5 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जिला पंचायत राज अधिकारी के वायरल हुए वीडियो की जांच कराए जाने की मांग की है और जांच के बाद कार्यवाही की मांग की है । इस संबंध में परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इसमें यह आरोप भी लगाया गया है कि डीपीआरओ कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं। ज्ञापन देने वालों में पवन श्रीवास्तव, रिजवान अहमद,दिलीप मिश्रा, पूरन सिंह, आलोक पाराशर, अजय कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...