इटावा औरैया, जनवरी 31 -- कर्मचारी संगठन ने डीपीआरओ के वायरल वीडियों के मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप धनगर व जिला महामंत्री धर्मेंद्र यादव की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर डीपीआरओ बनवारी सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी न्यायिक जांच कराई जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने यह भी कहा है कि पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संगठन प्रतिनिधिमंडल डीपीआरओ से मिला था। तब डीपीआरओ ने बिना किसी भेदभाव के और बिना किसी लेनदेन की कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया था। यह भी कहा है कि वे लगातार कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण बिना भेदभाव के कर रहे हैं। ऐसे में संगठन ने मांग की है कि वायरल वीडियो की न्यायिक जांच कराई जाए।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.